RUDRAPRAYAGUttarakhand

रुद्रप्रयाग जवाड़ी क्षेत्र में एक स्कूटी सवार हुआ खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बचाई जान

रुद्रप्रयाग : कल यानि शुक्रवार को 22 दिसंबर 2023 की देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होने से स्कूटी सहित मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया है।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य आरक्षी संतोष रावत के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति हरिद्वार से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था जिस दौरान जवाड़ी बायपास के पास अचानक अनियंत्रित होकर स्कूटी खाई में जा गिरी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त घायल व्यक्ति तक पहुँच बनायी व रोप स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया गया।

घायल का विवरण:- जीत सिंह पुत्र भूपाल सिंह उम्र 45 वर्ष
निवासी :- ग्राम रोड़िया रुद्रप्रयाग।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »