STATES

फ्रांस ने उत्तराखंड में शिक्षा और स्मार्ट सिटी पर सहयोग की इच्छा जताई

प्रदेश में शिक्षा, स्मार्ट सिटी, मेट्रो, एडवेंचर एक्टिविटी, वैलनेस एवं रोपवे के क्षेत्र में सहयोग की जताई इच्छा 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत में फ्रांस के राजदूत एमानुवेल लिनेन ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से विभिन्न समसामयिक विषयो पर चर्चा की। फ्रांस के राजदूत ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में शिक्षा, स्मार्ट सिटी, मेट्रो, एडवेंचर एक्टिविटी, वैलनेस एवं रोपवे के क्षेत्र में सहयोग की इच्छा जताई।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार का ग्राम्य विकास, पेयजल, स्मार्ट सिटी रोपवे, सीवरेज एंव पर्यटन के विकास पर विशेष ध्यान है। इस अवसर पर फ्रांस एम्बेसी की डिप्टी डायरेक्टर एएफडी क्लीमेंस विडल, भारत में फ्रांस एम्बेसी के पॉलिटिकल काउंसलर रोमेन ओटल, सचिव वित्त अमित नेगी, प्रभारी सचिव एस.ए. मुरूगेशन, मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार आलोक भट्ट आदि उपस्थित थे।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »