NATIONAL

प्रधानमंत्री मोदी से मिले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

देवभूमि मीडिया ब्यूरो । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से शिष्टाचार की मुलाकात राजनीतिक परिचर्चा के साथ-साथ कोविड-19 पर चर्चा के साथ-साथ कई मसलों पर प्रधानमंत्री का लिया आशीर्वाद

आपको बता दें सीएम पद से हटने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली मुलाकात है

 

पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को दिल्ली में भारत के गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह के साथ शिष्टाचार भेंट की एवं राजनैतिक चर्चा भी हुई। 

सूत्रों की माने तो निकट भविष्य में उत्तराखंड समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है।

लिहाजा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री या फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने की राजनीतिक गलियारों में चर्चा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »