UTTARAKHAND

मल्लीताल क्षेत्र में पुरानी भवन में आग लगने की घटना – त्वरित कार्रवाई से आग पर पाया गया काबू

मल्लीताल क्षेत्र में पुरानी भवन में आग लगने की घटना – त्वरित कार्रवाई से आग पर पाया गया काबू

आज 01/03/2026 को आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई बोरा व्यू प्वाइंट, 07 नम्बर स्थित ग्लैन मोर कम्पाउंड मल्लीताल क्षेत्र में एक पुरानी बिल्डिंग में आग लग गई है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया गया। जांच में पाया गया कि संबंधित भवन खाली था तथा उसमें किसी व्यक्ति के फंसे होने की कोई सूचना नहीं थी। भवन के अंदर केवल घरेलू सामान आदि रखा हुआ था और उस समय वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था।

घटनास्थल पर फायर सर्विस, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से समन्वित कार्रवाई की गई। सभी विभागों के त्वरित एवं प्रभावी प्रयासों से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया तथा स्थिति शीघ्र ही पूर्णतः नियंत्रण में आ गई।

उक्त घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »