UTTARAKHAND

1 सितंबर से महाविद्यालय खुलेंगे , पढ़ाई 1 अक्टूबर से -धन सिंह रावत

यूजीसी की ओर से जारी गाइडलाइन के बाद उत्तराखंड राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि एक अक्टूबर से प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य नियमित रूप से शुरू हो जाएगा।

इस सिलसिले में शनिवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक सितंबर से प्रदेश के सभी महाविद्यालय खुल जाएंगे और एक अक्टूबर से सभी महाविद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

कोविड-19 से बचाव के लिए जारी केंद्र सरकार की गाइडलाइन और यूजीसी की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुरूप ही पठन-पाठन का कार्य किया जाएगा।

वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दस्तक के बाद से ही नियमित रूप से महाविद्यालय नहीं खोले जा सकते थे।  अब यूजीसी की गाइडलाइन जारी होने के बाद राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि एक अक्टूबर से प्रदेश के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 

https://youtu.be/AKWHRwuWc7Q

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »