Uttarakhand

केदारनाथ फ़िल्म सूबे के कई जिलों में हुई बैन

देवभूमि मीडिया ब्यूरो

देहरादून : उत्तराखंड में केदारनाथ फिल्म अधिकतर जिलों में बैन कर दी गई है इससे पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी ने फिल्म के निर्णय को जिलाधिकारियों पर छोड़ दिया था जिला अधिकारियों द्वारा निर्णय लिए जाने के बाद अब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बड़ा बयान देते हुए केदारनाथ फिल्म में दिखाए गए चित्रण को आस्था के खिलाफ खिलवाड़ बताया है यही नहीं सतपाल महाराज ने हिंदू संगठनों को लामबंद करते हुए उनसे ऐसी फिल्मों के खिलाफ जोरदार विरोध करने की भी बात कही है सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड सरकार अब फिल्म निर्माण को लेकर सख्त कानून लाएगी, साथ ही फिल्म निर्माताओं की स्क्रिप्ट पढ़ने के साथ उनसे बॉन्ड भी भरवाया जाएगा ताकि ऐसी फिल्मों पर उनसे हर्जाना भी लिया जा सके

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »