DEHRADUNUttarakhand

दु:खद : दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत, दो गंभीर घायल

काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर मौत हो गई।जबकि एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल को भेजा, जबकि मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। घटना गौलापार रोड में कालीचौड़ मंदिर गेट के पास की है, जहां तेज रफ्तार स्कूटी बिजली के पोल से जा टकराई, इस हादसे में स्कूटी चला रही युवती की मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक,देर शाम शाइमा (20) पुत्री सुल्तान निवासी उत्तर उजाला काठगोदाम मजार से अपने दो दोस्तों के साथ गौलापार होते हुए वनभूलपुरा को जा रही थी,जैसे ही इनकी स्कूटी कालीचौड़ मंदिर गेट के पास पहुंची तब सामने से आ रही एक कार की लाइट से शाइमा को दिखाई नहीं दिया।स्कूटी सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। इससे शाइमा का सिर बिजली के पोल पर जा लगा, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »