COVID -19

Covid-19 : प्रदेश में 09 नए कोरोना संक्रमित मिले

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 150 से कम हो गई है। प्रदेश में 146 सक्रिय मरीज हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 14059 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, टिहरी,  ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल में एक-एक, देहरादून, पौड़ी और पिथौरागढ़ में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343869 हो गई है। इनमें से 330173 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7400 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें एक मौत पिछले दिनों की जोड़ी गई है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »