COVID -19

सीएम तीरथ ने किया न्यूमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन का शुभारंभ

देवभूमि मीडिया ब्यूरो। 

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गॉधी शताब्दि नेत्र चिकित्सालय से उत्तराखण्ड में पीवीसी टीकाकरण (न्यूमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इस निःशुल्क टीकाकरण की शुरूआत आज से पूरे राज्य में शुरू हो गई है। भारत सरकार द्वारा पीवीसी टीकाकरण को अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। यह टीकाकरण अभियान गांव-गांव तक जाकर चलाया जायेगा।

न्यूमोकोकल निमोनिया और दिमाग के इन्फेक्शन से बचाव के लिए बच्चों को निमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके तीन टीके लगाये जायेंगे।  च्टब् का पहला टीका बच्चे 06 हफ्ते की उम्र में, दूसरा टीका 14 हफ्ते में व बूस्टर डोज 09 माह में लगाया जायेगा। न्यूमोकोकल बीमारी से 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों को और विशेषकर 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अधिक खतरा होता है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, प्रणव कुंवर चैंपिंयन, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तृप्ति बहुगुणा, सीएमओ देहरादून डॉ. अनूप डिमरी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »