UTTARAKHAND

सड़क पर पलटी थाॅर कार, तीन घायल।

विकासनगर कालसी के हरिपुर कोटी रोड पर सड़क पर पलटी थाॅर कार, तीन घायल

बताते चले शुक्रवार को होली के दौरान कालसी के हरिपुर कोटी रोड पर एक सड़क हादसा हो गया दरासल एक तेज रफ्तार थाॅर कार सड़क पर पलट गयी जिसमें तीन लोग घायल हो गये। हादसा हरिपुर कोटी रोड के खादर के समीप हुआ घायलों को ग्रामीणों ने कार से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल भिजवाया।

 

बताया जा रहा है की होली की पार्टी करने कुछ युवक विकासनगर क्षेत्र से लाल डांग खादर पुल के पास पहुँचे थे लेकिन वापसी में विकासनगर लौटते वक़्त कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई बताया जा रहा है कि कार में 5 युवक सवार थे मौके पर पहुँची कालसी थाना पुलिस के अनुसार कार में सवार पांच युवकों में तीन को मामूली चोटें आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र विकास नगर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »