CRIMEHARIDWARUttarakhand

उत्तराखंड : गोली मारकर पार्षद के देवर की हत्या

उत्तराखंड : गोली मारकर पार्षद के देवर की हत्या

हरिद्वार-(उत्तराखंड)- रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर पार्षद के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी हैं जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुँची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करता था। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोभाल ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही हैं और बदमाशो की धर पकड़ के लिये पुलिस टीमें लगा दी गई हैं जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

दरअसल हरिद्वार के रुड़की के पनियाला रोड स्थित बीजेपी पार्षद के छोटे भाई जोगिंदर पुत्र जगराम की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मामले की आगे की जांच जारी है. हादसे के बाद सिविल अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई.

परिजन घायल हालत में जोगिंदर को निजी हॉस्पिटल में ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है. मृतक जोगेंद्र पार्षद गीता चौधरी के पति मांगेराम चौधरी के छोटे भाई हैं. इसके साथ ही लोगों की भीड़ भी घटनास्थल और सिविल अस्पताल में जुटी रही.

एसएसपी हरिद्वार हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि दीवार फांदकर घर में घुसे तीन बदमाशों ने जोगिंदर नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »