UTTARAKHAND

बड़ी ख़बर : सीएम धामी के निर्देश पर एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती किए गए घायल वनकर्मी

सीएम धामी के निर्देश पर एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती किए गए घायल वनकर्मी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया जा रहा है। अब तक तीन घायलों को भर्ती किया जा चुका है, जबकि चौथे घायल की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।

मुख्यमंत्री ने एम्स में भर्ती किये गये घायलों के परिजनों के दिल्ली में ठहरने आदि की व्यवस्था के भी निर्देश स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा को दिये हैं।

केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने भी भर्ती घायलों का हाल-चाल जाना तथा उनके उपचार की जानकारी भी प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »