UTTARAKHAND

बड़ी ख़बर : विद्युत विभाग के इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान

Dehradun: थाना रायपुर को सिटी कन्ट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि कण्डोली गली न0- 01 रायपुर, देहरादून में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है।

उक्त सूचना पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी मिली कि एक व्यक्ति विनोद नेगी पुत्र राजपाल नेगी निवासी लेन न0 3 कण्डोली रायपुर देहरादून उम्र 46 वर्ष द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है, जिसे उसके परिजन मैक्स अस्पताल ले गये है, जिसे चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित किया गया है।

रायपुर पुलिस द्वारा मृतक की पंचायतनामा कार्यवाही की गयी। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि मृतक बिजली विभाग में सब स्टेशन माजरा पटेलनगर देहरादून में जे0ई0 के पद पर नियुक्त था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »