UTTARAKHAND

कॉर्बेट पार्क में सफारी का आंनद लेंगे सैलानी, जनते है पूरी खबर।

 देवभूमी मीडिया ब्यूरो  –   बता दे की 30 जून को कॉर्बेट पार्क के बिजरानी, गर्जिया, दुर्गादेवी, ढिकाला जोन को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था। अब फिर से कॉर्बेट के बिजरानी में सैलानी जंगल सफारी का लुत्फ उठाते हुए दिखेंगे। आज (शनिवार) सुबह छह बजे से सैलानी बिजरानी गेट से जंगल सफारी करेंगे। 

तो पार्क प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिजरानी जोन के साथ-साथ झिरना और ढेला में भी शनिवार से नाइट स्टे शुरू हो रहा है। ढिकाला जोन को 15 नवंबर से खोला जाएगा। 

बिजरानी जोन की ऑनलाइन बुकिंग 14 नवंबर तक फुल हो चुकी है। पार्क भ्रमण के लिए सैलानियों को वेबसाइट corbettonline.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करानी पड़ती है। 

 तो वही हर साल मानसून को देखते हुए 30 जून को कॉर्बेट पार्क में पर्यटन गतिविधियां बंद कर दी जाती  है। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »