POLITICSUttar Pradesh

मथुरा के  दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ।

 देवभूमी मीडिया ब्यूरो — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के  दो दिवसीय दौरे  पर  हैं। बता दें कि यहां वे भाजपा सांसद हेमा मालिनी के महारास और इस्कॉन की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  शाम सात बजे से रात आठ बजे तक जवाहर बाग में सांसद हेमा मालिनी द्वारा उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। 

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम वेटरनेरी यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस में करेंगे।

भक्ति वेदांत गुरुकुल इस्कॉन एवं इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्थापित कृष्ण बलराम के नव स्थापित मंदिर और गो डेयरी प्लांट का शुभारंभ मुख्यमंत्री बुधवार को करेंगे। साथ ही ब्रज क्षेत्र में गो संवर्द्धन के लिए गो डेयरी प्लांट की स्थापना करेगे। इस प्लांट का उद्देश्य किसानों के घरों में नौ लाख गो पालन और उसके दूध को उचित मूल्य पर लेकर विभिन्न उत्पाद तैयार करना है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »