CHAMOLIUttarakhand

बंड विकास मेल ने चमोली में बनाया अपना एक प्रमुख स्थान

बंड विकास मेल ने चमोली में बनाया अपना एक प्रमुख स्थान

चमोली : जनपद चमोली के पीपलकोटी के बंड विकास मेले में “वीर बाल दिवस” मनाया गया तथा इस 7 दिवसीय मेले का समापन हुआ। बंड विकास मेल ने जनपद चमोली में अपना एक प्रमुख स्थान बनाया है।

सीमांत क्षेत्र के कृषकों को फल पट्टी,जैविक खेती, दुग्धउत्पादन, पशुपालन के क्षेत्र में गुणोतर वृद्धि हेतु गोष्ठी आयोजित कर सरकारी विभागों की जानकारी दी जाती है। स्थानीय कलाकारों को भी उभारने में मेले का विशेष योगदान रहा।

कमेटी के अध्यक्ष अतुल शाह के अध्यक्षता में आयोजित मेले में भाजपा के जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष हरक सिंह नेगी , पूर्व ब्लाक प्रमुख नंदन बिष्ट , कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कर्नल हरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्तवाल, मनोज भंडारी , प्रधान संघ के अध्यक्ष मोहन नेगी, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी , जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, दीपा राणा, चंद्रकला तिवारी भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल आदि प्रमुख रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कोर्डिनेटर दलवीर दानू जी भी उपस्थित रहें। संचालन मेला कमेटी के महामंत्री श्री हरीश पुरोहित तथा हरेंद्र पंवार जी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »