लुधियाना के अस्पताल में चल रहा है पौड़ी जिले की बालिका का उपचार
आपरेशन के लिए 1.60 लाख रुपये कराए गए सीएम विवेकाधीन कोष से जमा
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लुधियाना में उपचार पा रही पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के डूंगरी गांव की एक बालिका के इलाज पर खर्च हुए एक लाख 60 हजार रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जारी करने के निर्देश दिए हैं। बालिका के पिता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
पौड़ी जिला की बालिका का लुधियाना के एसजेएस हेल्थ केयर लिमिटेड में एक्सेप्लोरेट्री लेपेरोटॉमी का ऑपरेशन हुआ। बालिका के माता पिता गरीबी के कारण खर्चा वहन नहीं कर पा रहे थे, जिस कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर सहयोग की अपील की थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह मामला संज्ञान में आते ही इलाज की राशि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं, अस्पताल प्रशासन को बालिका को अस्पताल से रिलीव करने के निर्देश दिए। बालिका के पिता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।