UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा, जनता को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं में कोई कमी नहीं हो

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

सीएम ने कहा, केंद्र से आने वाले दिनों के लिए गाइड लाइन मिलते ही कार्यवाही की जाए

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सोमवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय आए। उन्होंने यहां शासकीय पत्रावलियों का निस्तारण किया। अधिकारियों के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार से जैसे ही आने वाले दिनों के लिए गाइड लाइन मिलती है, उसके अनुसार कार्यवाही की जानी है। अभी तक प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है। हमें यही सतर्कता और सावधानी बनाए रखनी है। कोरोना संक्रमितों के उपचार पर विशेष ध्यान देना है। जिलाधिकारियों से निरंतर समन्वय रखा जाए। जनता का हमें पूरा सहयोग मिला है। यह हमें सुनिश्चित करना है कि आम जन को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कोई कमी नहीं हो।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »