EDUCATIONHEALTH NEWSNANITALPOLITICSUTTARAKHAND

कृषि विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रमCM धामी रहे मौजूद……..

 बता दे की  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। साथ ही उन्होंने पीपल चौराहे पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध, समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान बढ़ा है।

तो  बता दे की  प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को प्रदेश में सेवा पखवाड़े के रूप में दो अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश में स्वच्छता, रक्तदान, संगोष्ठियां एवं अन्य सेवा कार्य किए जा रहे है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। साथ ही उन्होंने पीपल चौराहे पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, समृद्ध, समरस भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान बढ़ा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के उत्तराखंड के विजन 25 से युवाओं को रूबरू कराया। उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए और अपने कामकाज के अनुभव भी साझा किए। मुख्यंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड से काफी लगाव है और उन्हें उत्तराखंड के प्रत्येक सेक्टर के बारे में बारीक से बारीक जानकारी है। 

और सीएम धामी ने युवाओं से संवाद के दौरान कहा कि भारत विश्व महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। देश आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन कर उभरा है। आज सेना गोली का जवाब गोले से देने में सक्षम है। देश बड़े निर्यातक से रूप में उभरकर सामने आया है। कोरोना महामारी के दौरा स्वास्थ्य की अवस्थापना में कई हजार गुना वृद्धि हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »