HARIDWARUTTARAKHAND

‘मुख्य सेवक जन चौपाल’: गाजीवाली कहने पर सीएम ने जताया एतराज, कहा- संबोधन से लेकर लेखन में कहें आर्यनगर

‘मुख्य सेवक जन चौपाल’: गाजीवाली कहने पर सीएम ने जताया एतराज, कहा- संबोधन से लेकर लेखन में कहें आर्यनगर

हरिद्वार।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्यामपुर के गाजीवाली (परिवर्तित नाम आर्यनगर) में मुख्य सेवक जन चौपाल में फिर से स्पष्ट कर दिया कि नाम परिवर्तन हो चुका है।

उन्होंने न केवल वक्ताओं को बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी संबोधन से लेकर लेखन तक में परिवर्तित नाम आर्यनगर का जिक्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने से पूर्व कई वक्ताओं की ओर से आयोजन स्थल को गाजीवाली कहने पर ऐतराज जताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब वह घोषणा कर चुके हैं तो शासनदेश की चिंता न करें। उनके इस आशय में यह भी शामिल था कि प्रशासनिक स्तर से भी लेखन में आर्यनगर ही लिखा जाए। उन्होंने कहा कि शासनादेश की चिंता शासन के अधिकारियों की है, फिलहाल वह गाजीवाली की जगह आर्यनगर कर चुके हैं।

सीएम से पूर्व स्वामी यतीश्वरानंद और महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद गिरी समेत कई वक्ता बोल चुके थे। उनके संबोधन में बार-बार गाजीवाली का जिक्र किया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »