UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को दी बधाई

समाज व प्रदेश के समग्र विकास के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक : मुख्यमंत्री 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज व प्रदेश के समग्र विकास के लिए महिला सशक्तिकरण आवश्यक है। वर्तमान में नारी हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। प्रदेश की बेटियों ने भी हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को बिना ब्याज के पांच लाख रूपये तक का लोन एवं एकल महिलाओं को बिना ब्याज के एक लाख रुपए तक का लोन दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा ग्रामीण आर्थिकी के विकास की सारी योजनाएं महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को पूरा करने के लिए हमें मिलकर पूरी इच्छा शक्ति से इस दिशा में आगे बढ़ना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »