राज्य के प्रत्येक व्यक्ति के रहने, खाने एवं उनको उनके गंतव्य तक पहुंचाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे उत्तराखंड के निवासियों के भोजन, ठहरने और उनको घरों तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड के हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड राज्य के प्रत्येक व्यक्ति के रहने, खाने एवं उनको उनके गंतव्य तक पहुंचाना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इस संबंध मे आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
वहीँ उत्तराखंड सरकार ने दिल्ली में फंसे उत्तराखंड के लोगों की मदद के लिए अपर स्थानीय आयुक्त को दिशा निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में फंसे लगभग तीन सौ उत्तराखंड निवासियों के भोजन, ठहरने और घर वापसी के इंतजाम करने के लिए कहा गया है। वहीं राज्य सकरार ने लॉकडाउन के दौरान एक और हेल्पलाइन नंबर 1070 जारी किया है।