POLITICSUTTARAKHAND

हेली सेवाओं के टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए सख्त निर्देश

देवभूमि मीडिया ब्यूरो– चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं के टिकटों की कालाबाजारी रोकने को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त निर्देश दिए हैं।

 

मंगलवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के निदेशक मंडल की आठवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि बेहतर हवाई सुविधाओं के आधार पर हमें लोगों को उत्तराखंड आने के लिए प्रेरित करना होगा।

 

सीएम ने कहा कि हर साल चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं के टिकटों की कालाबाजारी को लेकर श्रद्धालु परेशान रहते हैं। उनकी परेशानी दूर करने को आईआरसीटीसी से हेली सेवाओं के टिकटों की बुकिंग की जाए।

तो वही बैठक में सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर और यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी रविशंकर ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।

गौरतलब है कि प्रदेश में अभी तक 70 प्रतिशत हेली टिकटों की बुकिंग जीएमवीएन के पोर्टल और 30 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग हेली सेवा प्रदाताओं के स्तर से होती है।

मुख्यमंत्री ने पंतनगर में नाइट लैंडिंग की व्यवस्था बनाने के साथ ही वहां से नियमित हवाई सेवा संचालित करने की बात कही। यह भी निर्देश दिए कि पंतनगर एवं जौलीग्रांट में वायुयान से उतरने के बाद पर्यटकों को हेलीकॉप्टर से प्रदेश के विभिन्न सुरम्य पर्यटन स्थलों पर आने जाने की सुविधा उपलब्ध हो।

 

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली,अरविंद सिंह ह्यांकी, डॉ. पंकज कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »