UTTARAKHAND

नेता मुकेश बोरा के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

लालकुआँ

नैनीताल के लालकुआँ इस वक्त की बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ भाजपा नेता एंव नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा और उसके चालक के खिलाफ पुलिस ने लाल कुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटी है।

बताते चले कि लालकुआँ बिन्दुखत्ता काररोड निवासी एक विधवा महिला ने लालकुआँ दुग्ध संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण के साथ साथ उनके चालक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था” वही पीड़ित महिला ने शनिवार को पुलिस कप्तान को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी।जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही के आदेश लालकुआँ पुलिस को दिये जिसपर लालकुआँ पुलिस ने दूग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा और उनके चालक कमल बेलवाल पर आईपीसी की धारा 376(02)(n) और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इधर मामले की जानकारी देते हुए नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद अग्रीम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »