UTTARAKHAND

केदारनाथ धाम में कुत्ता लेकर पहुंचे यात्री पर मुकदमा दर्ज।

उत्तराखंड में तीन मई से चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। ऐसे में आने वाले सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से यह उम्मीद की जाती है कि वह धार्मिक मर्यादाओं का पालन करे लेकिन कुछ असामजिक तत्त्व मार्यदाओ को भंग करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसमें एक व्यक्ति जूते पहनकर और साथ में कुत्ता लेकर केदारनाथ मंदिर पहुंचा।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर लोगों ने आपत्ति जताई, वहीं अब बद्रीनाथ केदारनाथ समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने उस यात्री पर कानून कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
 इस मामले में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने पत्र जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पत्र में लिखा है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो का संज्ञान लें। उक्त वीडियो में एक व्यक्ति श्री केदारनाथ धाम मन्दिर परिसर में एक कुत्ते को गोद में लेकर घूमता दिखाई पड़ रहा है।
इसके साथ ही उक्त व्यक्ति मन्दिर के मुख्य द्वार के सम्मुख स्थापित भगवान नंदी की प्रतिमा को कुत्ते के पंजों से स्पर्श करा कर पूजन करते दिख रहा है। उक्त व्यक्ति का यह कृत्य घोर आपत्तिजनक है और उसके इस कृत्य से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
यह भी खेदजनक है कि बड़ी संख्या में मन्दिर समिति के कार्मिकों और पुलिसकर्मियों की मन्दिर परिसर में तैनाती होने के बावजूद किसी के द्वारा भी उक्त व्यक्ति के कृत्य का संज्ञान नहीं लिया गया।
भविष्य में ऐसे घटनाक्रमों की पुनरावृत्ति न हो, इस हेतु उक्त व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने के संबन्ध में आवश्यक कार्रवाई करें।

 

https://youtube.com/shorts/egD9dTm3ddU?feature=share

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »