UTTARAKASHIUttarakhand

ब्रेकिंग : उत्तरकाशी – आग लगने से तीन आवासीय भवन खाक

मोरी /उत्तरकाशी : सीमान्त विकासखंड मोरी के श्रीगा गांव के पूर्ति तोक में आज तड़के आग लगने से तीन आवासीय भवन खाक हो गये !प्राथमिक सूचना के अनुसार आज तड़के साढ़े चार बजे के लगभग ग्राम श्रीगा के पूर्ति तोक में सुनील, गुड्डू व प्यारु के मकान में अचानक आग लगने से घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

आवासीय भवन भी पूरी तरह खाक हो गये हैं, राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद है, आग के कारणों व नुकसान का जायजा ले रही है। हालाँकि आग से जनहानि व पशुहानि की सूचना नहीं है।

अपडेट जारी रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »