UTTARAKHAND

डॉ. निशांत गर्ग बने जिलाध्यक्ष, पौड़ी में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

उत्तराखंड।

जिला मुख्यालय पौड़ी के चिकित्सा परिसर में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डा. एसएम शुक्ला ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।

बुधवार को चिकित्सा परिसर पौड़ी में प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी पौड़ी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डा. एसएम शुक्ला ने संघ की जिलाध्यक्ष डा. निशांत गर्ग, महासचिव डा. सौरभ बौठियाल, कोषाध्यक्ष डा. एश्वर्य आनंद, उपाध्यक्ष मुख्यालय डा. क्षितिज नौटियाल, उपाध्यक्ष दंत, डा. भावना रमोला, उपाध्यक्ष क्षेत्र डा. जयशंकर, उपाध्यक्ष महिला डा. चारु रावत, सचिव डा. विकास सरनालिया, मीडिया प्रभारी डा. पुनीत भट्ट, जिला प्रतिनिधि पुरुष डा. मयंक कुमार व जिला प्रतिनिधि महिला डा. मारिशा पंवार पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी डा. रचित गर्ग ने कहा कि पहाड़ में बेहतर स्वास्थ्य सेवा में सहभागिता संघ की पहली प्राथमिकता है। कहा पहाड़ के जन-जन तक सहज, सुचारु व बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलने इसके लिए सामूहिक जिम्मेदारी से कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर एसीएमओ डा. विनय कुमार त्यागी, एसीएमओ डा. पारुल गोयल, डा. अमित मेहरा, डा. आशीष गुसांई आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »