DEHRADUNUTTARAKHAND
सीएम धामी के सचिव को त्रिवेंद्र रावत की कड़ी नसीहत
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत किसानों, खासकर छोटे किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि कमजोर आर्थिक स्थिति वाले किसानों को अक्सर डराकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिशें की जाती हैं।
इस दौरान सचिव विनय शंकर पांडे लैंड फ्रॉड मामलों में प्रक्रिया स्पष्ट करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सीधे पुलिस हस्तक्षेप कम होना चाहिए। पहले मामलों की जांच लैंड फ्रॉड कमेटी द्वारा की जाएगी और यदि जांच में फ्रॉड की पुष्टि होती है, तभी एफआईआर दर्ज की जाएगी।
त्रिवेंद्र रावत ने यह भी कहा कि कमेटी में शामिल अधिकारी राजस्व मामलों की अच्छी जानकारी रखने वाले, ईमानदार और निष्पक्ष होने चाहिए, ताकि किसानों को न्याय मिल सके।



