देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में राजस्व विभाग में राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 366 रिक्त पदों तथा राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 147 रिक्त पदों, कुल मिलाकर 513 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
ऑनलाइन आवेदन 22 जून से शुरू हो जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2021 है।
ये पद जिला संवर्ग के हैं और जिलावार पदों को बांटकर विज्ञापन में प्रकाशित किया गया है, लेकिन आवेदन करते समय जिला का विकल्प लेने की आवश्यकता नहीं है। जिला चयन का विकल्प लिखित परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।