UTTARAKHAND

बड़ी ख़बर : कांवड़ियों का ट्रक पलटा, एक की मौत, 14 घायल…

बड़ी ख़बर : कांवड़ियों का ट्रक पलटा, एक की मौत, 14 घायल…

टिहरी।

जाजल फकोट के बीच एक कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई। जबकि 14 श्रद्धालु घायल हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है।

हादसा बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। हादसे के दौरान ट्रक में 15 कांवड़िये सवार थे। बताया जा रहा है जाजल फकोट के बीच में कांवड़ियों का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चार कांवड़ियों की हालत को गंभीर देख चिकित्सकों ने एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »