देहरादून। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) की ओर से आयोजित 21वें भारत रंग महोत्सव (बीएमआर) के समानांतर आयोजन के तौर पर नाट्य महोत्सव का आयोजन देहरादून में पहली बार होने जा रहा है। यह आयोजन उत्तराखंड सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से हो रहा है। सात दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव की शुरूआत 6 फरवरी से होगी और यह 12 फरवरी तक चलेगा। भारत रंग महोत्सव, 2020 के समानांतरण संस्करणों का आयोजन देहरादून के अलावा दिल्ली, शिलांग, नागपुर, विल्लुपुरम और पुंडुचेरी में भी हो रहा है।
Sign in to your account

