UTTARAKHAND

प्रदेश में सरकारी योजनाओं में चीन के सामान को प्रतिबंधित करने का स्वागत किया मंच ने

मुख्यमंत्री से स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने प्रान्त संयोजक सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भेंट की

देवभूमि मीडिया ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने प्रान्त संयोजक सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भेंट की।
उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वदेशी जागरण मंच लंबे समय से विदेशी मुख्य रूप से चीन की वस्तुओं के प्रयोग के बहिष्कार के लिए जागरूकता अभियान चलाता आ रहा है।
इसी कड़ी में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी स्वावलंबन अभियान के तहत पूरे देश में डिजिटल हस्ताक्षर कराए गए थे। जिसमें मुख्यमंत्री ने भी डिजिटल हस्ताक्षर किए थे। इस अभियान में उत्तराखंड राज्य देश के सभी पर्वतीय राज्यों में प्रथम स्थान पर रहा है।
स्वदेश जागरण मंच का लंबे समय से निवेदन था कि सरकारों द्वारा भी विदेशी मुख्य रूप से चीन की कंपनियों व वस्तुओं को सरकार योजनाओं व कार्यालयों में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में चीन की कंपनियों एवं वस्तुओं को सरकारी योजनाओं व कार्यालयों में प्रतिबंधित करने की पहल का स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के प्रान्त संयोजक सुरेन्द्र सिंह, प्रान्त संघर्ष वाहिनी प्रमुख प्रवीण पुरोहित, इन्द्रमणि गैरोला व आधार वर्मा उपस्थित रहे।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »