CAPITAL

बाजवा का हमला : ‘भाजपा और RSS के खातों की जांच की मांग ‘

देहरादून  : पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद प्रताब सिंह बाजवा ने नोटबंदी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बोला है। बाजवा ने कहा कि अहमदाबाद के सहकारी बैंक में 500 करोड़ रुपये जमा किए गए। इस सहकारी बैंक में अमित शाह निदेशक हैं। साथ ही संपत्ति की घोषणा के बाद सुर्खियों में आए गुजरात के कारोबारी महेश शाह से अमित शाह और भाजपा के संबंध होने का आरोप लगाया।

बाजवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर सहारा और बिड़ला ग्रुप से पैसे लेने का आरोप लगाया। कहा कि नोटबंदी की जानकारी पहले से ही कुछ उद्योगपतियों को थी। उन्होंने मांग की भाजपा और आरएसएस के खातों की जांच की जाए। साथ ही नोटबंदी के दौरान बैंक में जमा पैसों पर 18 फीसदी ब्याज की मांग की। इसके साथ ही बीपीएल परिवार के लोगों के खाते में 25 हजार रुपये जमा करने, किसानों को मिनिमम सपोर्ट प्राइस (एमएसपी) पर बीस फीसदी बोनस देने की मांग की।

बाजवा ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया बताते हुए बार-बार नियम बदलने पर निशाना साधा। नोटबंदी की वजह से जनता लाइन में लगी है। किसान परेशान हैं। नोटबंदी से देश की इकॉनॉमी को एक लाख अठ्ठाइस हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »