Uttar Pradesh

इस बार दिवाली में नौ लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या : सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में नौ लाख गरीब परिवार को घर दिए जा चुके है। इस दिवाली पर उन परिवारों के गृह प्रवेश की खुशी पर अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव पर नौ लाख मिट्टी के दीये जलाएं जाएंगे।
यह दीयें अयोध्या के प्रजापति समाज द्वारा ही बनाए गए है। साथ ही सरकार की ओर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में दिए गए 42 लाख आवासों में भी एक-एक मिट्टी का दीया जलाया जाएगा।
भाजपा पिछड़ा वर्ग के समाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री योगी ने रविवार को कहा कि इस बार दिवाली में विदेश से आई लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की नहीं बल्कि अपने मिट्टी से जुड़े कारीगरों की बनाई मूर्ति से पूजा होना चाहिए। इस अभियान के साथ हम सबको जुड़ना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »