CRIME

छात्र की हत्या के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर पर शव रखकर किया प्रदर्शन

कीर्तिनगर : मढ़ी चौरास निवासी दसवीं में पढ़ने वाले छात्र का शव बुधवार को विद्युत परियोजना की नहर में मिलाने के बाद परिजनों ने छात्र की हत्या का आरोप लगाते हुए गुरुवार को एसडीएम दफ्तर पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन से जल्द दोषियों को पकड़े जाने की मांग की है।  मृतक छात्र बीते 22 दिनों से लापता था। 

पुलिस के अनुसार 26 दिसम्बर से मढ़ी चौरास निवासी विनोद लाल का 15 वर्षीय पुत्र अमन घर से बिना बताए कहीं चला गया था। इसके बारे में कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। छात्र राजकीय इंटर कॉलेज थापली में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। पुलिस छात्र की खोज कर रही थी।

बुधवार को छात्र का शव बिजली परियोजना की नहर में मिला। हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मढ़ी चौरास के लोगों और परिजनों ने शव के साथ एसडीएम दफ्तर कीर्तिनगर पर प्रदर्शन किया। परिजनों ने 22 दिनों बाद छात्र का शव मिलने पर हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम का घेराव कर जल्द दोषियों को पकड़े जाने की मांग की है। 

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

2

Back to top button
Translate »