CHAMOLI

धन के देवता कुबेर का पांडुकेश्वर में बनेगा विशाल मंदिर

शीतकालीन गद्दी स्थल पांडुकेश्वर गांव में बनेगा कुबेर मंदिर 

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

गौरतलब हो कि पांडुकेश्वर गांव में कुबेरजी का प्राचीन मंदिर है। इसी परिसर में नए मंदिर का निर्माण किया जाना है। इसके लिए श्री बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल के सानिध्य में भूमि पूजन हुआ। इसकी शुरुआत खाक चौक के महंत योगी बालकदास महाराज की ओर से बनवाए गए कुबेर यंत्र को शिलान्यास स्थल पर स्थापित करने के साथ हुई।

कुबेर मंदिर चौक में महिला व युवक मंगल दल की ओर से पारंपरिक वेशभूषा में कुबेरजी के भजनों के अलावा मांगल गीत, दांकुड़ी आदि की प्रस्तुतियां दी गईं। महिलाओं को मंदिर समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया। बाद में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप ब्रह्मभोज का भोग लगाया गया। मंदिर समिति की ओर से मुख्य प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को कुबेरजी के अंगवस्त्र में लिपटा कुबेरजी का सिक्का भेंट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »