UTTARAKHAND

प्रदेश में कोरोना प्रभाव के बीच 276 नए तैनात डॉक्टरों को मिली तैनाती

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने तीन दिन में पूरी की 477 डॉक्टरों की चयन प्रक्रिया

देवभूमि मीडिया ब्यूरो 

देहरादून : उत्तराखंड में सृजित 2700 डॉक्टरों के पदों के सापेक्ष वर्तमान में 2100 डॉक्टर पहले से तैनात हैं। जबकि अभी भी पांच सौ से अधिक पद खाली थे। इन्हीं खली पदों को लेकर सरकार की चिंता थी कि इन्हे जल्दी से जल्दी भरा जाए इसी क्रम में राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 276 डॉक्टरों को अब कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव कार्य में तैनात किया गया है। गुरुवार को शासन ने नए डॉक्टरों की तैनाती की अधिसूचना जारी कर दी है।

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने तीन दिन के भीतर 477 डॉक्टरों की चयन प्रक्रिया  पूरी करते हुए चयनित डॉक्टरों को शासन ने तत्काल प्रभाव से तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा की ओर से आदेश के अनुसार 276 डॉक्टरों को कोरोना संक्रमण के बचाव कार्य में तैनात किया गया है। प्रदेश में अब डॉक्टरों की संख्या रिक्त पदों के सापेक्ष लगभग 2500 हो गई है। इन नियुक्तियों के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों की कमी से थोड़ी राहत तो जरूर मिली है।

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »