Uttarakhand

चुनाव आयोग ने रजनी रावत समेत सात को दी राहत

देहरादून  : 2012 में हुए  विधानसभा चुनाव में खर्च का सही ब्यौरा नहीं  देने वाले उत्तराखंड के 54 उम्मीदवारों में से सात लोगों पर से चुनाव आयोग द्वारा लगी तीन साल तक चुनाव न लड़ने की रोकने हटा ‌दी गई है। इसके बाद ये लोग अब आगामी विधानसभा चुनाव में भाग ले सकेंगे ।

गौरतलब हो कि उक्त सात उम्मीदवार आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग में अपील की थी, जिसके बाद आयोग ने पाया कि इन सात के खर्च ब्यौरे में मामूली गलतियां थीं। इन ग‌लतियों को ठीक करने के बाद उक्त उम्मीदवारों ने आयोग में राहत की अपील की थी।

इन 54 उम्मीदवारों पर तीन साल तक चुनाव न लड़ने की रोक लगी थी। लेकिन अब ये सात उम्मीदवार अगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकेंगे।

जिन उम्मीदवारों को क्लीन चिट मिली है उनमें  :-
यशवीर आर्या
लक्ष्मी अग्रवाल
गुलजार अहमद
साहब सिंह पुंडीर
राकेश
रजनी रावत
तनवीर सिंह

devbhoomimedia

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : देवभूमि मीडिया.कॉम हर पक्ष के विचारों और नज़रिए को अपने यहां समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह जरूरी नहीं है कि हम यहां प्रकाशित सभी विचारों से सहमत हों। लेकिन हम सबकी अभिव्यक्ति की आज़ादी के अधिकार का समर्थन करते हैं। ऐसे स्वतंत्र लेखक,ब्लॉगर और स्तंभकार जो देवभूमि मीडिया.कॉम के कर्मचारी नहीं हैं, उनके लेख, सूचनाएं या उनके द्वारा व्यक्त किया गया विचार उनका निजी है, यह देवभूमि मीडिया.कॉम का नज़रिया नहीं है और नहीं कहा जा सकता है। ऐसी किसी चीज की जवाबदेही या उत्तरदायित्व देवभूमि मीडिया.कॉम का नहीं होगा। धन्यवाद !

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »