DEHRADUNUTTARAKHAND

बड़ी ख़बर : जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में चेकिंग के दौरान अमेरिकी नागरिक के पास मिला सैटेलाइट फ़ोन

देहरादून। 09/12/2024

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में चेकिंग के दौरान अमेरिकी नागरिक के पास मिला सैटेलाइट फ़ोन

प्रतिबंधित सैटेलाइट फ़ोन की बरामदगी पर अमेरिकी नागरिक के विरुद्ध दर्ज किया गया अभियोग

कोतवाली डोईवाला

आज 09/12/2024 को एक अमेरिकी नागरिक Joshua Ivan रिचर्डसन, जो ई टूरिस्ट वीजा पर भारत आया है, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान उक्त विदेशी नागरिक के पास से इरीडियम सेटेलाइट फोन बरामद हुआ। सीआईएसफ द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के उपरान्त उक्त अमेरिकी नागरिक को पुलिस चौकी जौलीग्रांट सुपुर्द किया गया, उक्त संबंध में SI मधु यादव, CISF जॉलीग्रांट द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अमेरिकी नागरिक के विरुद्ध भारतीय तार अधिनियम 1885 की धारा 4/20 तथा भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम 1933 की धारा 3/6 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त अमेरिकी नागरिक से पुलिस तथा अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

2

Back to top button
Translate »