RUDRAPRAYAGUttarakhand

रुद्रप्रयाग-खांकरा क्षेत्रान्तर्गत स्कूटी सवार 2 व्यक्ति खाई में हुए दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग : आज जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि खांकरा के पास एक स्कूटी सवार 02 व्यक्ति खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गये है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी आशीष रावत के हमराह आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों व्यक्ति श्रीनगर से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहे थे व अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दोनों घायलों को रेस्क्यू कर वैकल्पिक मार्ग से होते हुए स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

घायल व्यक्तियों का नाम
1. अंकित उम्र 28 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह, निवासी :- पाली तिलवाड़ा, रुद्रप्रयाग।
2. विपिन उम्र 30 वर्ष, निवासी :- कुमंडी, रुद्रप्रयाग

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »