UTTARAKHAND

आज उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, कल करेंगे एरियल सर्वे

देहरादून. गृह मंत्री अमित शाह आज शाम उत्तराखंड पहुंचेंगे. यहां वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही, उच्च अधिकारियों और राहत कार्य में शामिल टीमों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे.
गृह मंत्री शाह गुरुवार को उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे भी करेंगे. बुधवार सुबह ही सीएम धामी भी आपदाग्रस्त इलाकों के एरियल सर्वे पर जा रहे हैं. उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी जायज़ा लेंगे.
आज शाम को अमित शाह के उत्तराखंड दौरे से पहले मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बारिश के चलते बने हालात के मद्देनज़र उन्होंने जान, संपत्ति, सड़कों के नुकसान और रेस्क्यू के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की. समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि धामी ने सड़कों की कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए जमा हो गए मलबे को हटवाए जाने के निर्देश दिए.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »