PITHORAGARHUttarakhand

दु:खद : खाई में गिरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, शव बरामद

नैनीताल के खैरना में वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बरामद किया चालक का शव

नैनीताल : देर रात्रि पुलिस चौकी खैरना के माध्यम से SDRF को सूचित हुआ कि काकड़ीघाट के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से HC दिनेश पुरी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्ग से होते हुए उक्त शव तक पहुँच बनाई तथा कड़ी मशक्कत से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

उक्त वाहन (UK 04 CB 8839) काकड़ीघाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलटते हुए लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी।

मृतक का विवरण:
पूरण सिंह बिष्ट पुत्र नेत्र सिंह बिष्ट, 38 वर्ष, निवासी- पिथौरागढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »