DEHRADUNUTTARAKHAND

ग्रीन कार्ड के लिए आरटीओ व सीएससी नहीं जाना पड़ेगा

ग्रीन कार्ड साफ्टवेयर में उपलब्ध कराएंगे क्यूआर कोड एवं एसएमएस की सुविधा

वाहन चालक घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे ग्रीन कार्ड, एसएमएस की भी सुविधा

देहरादून: चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग तैयारियों में जुट गया है। यात्रा रूटों पर संचालित होने वाले वाहन चालकों के लिए ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी सरल की जा रही है। इसके साथ ही आनलाइन बैंकिंग के बजाय क्यूर कोड से ग्रीन कार्ड फीस के भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्रीन कार्ड बनने की सूचना वाहन चालक के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये दी जाएगी, जिससे चालक घर बैठे भी आनलाइन ग्रीन कार्ड उपलब्ध कर सकेंगे। हल्के वाहन के लिए 420 रुपये एवं भारी वाहन के लिए 620 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। अतिरिक्त यूजर चार्ज 50 रुपये देना होगा।

परिवहन विभाग ग्रीन कार्ड के’ लिए अन्य विकल्प भी शामिल करने जा रहा है। जिससे वाहन चालकों को आरटीओ कार्यालय एवं कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के बार-बार चक्कर न काटने पड़े। पहले आनलाइन बैंकिंग में सर्वर की तकनीकी दिक्कत होने से कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब वाहन चालकों को इन तमाम झंझटों से छुटकारा मिलेगा।

ग्रीन कार्ड की वैधता नवंबर तक

परिवहन विभाग की ओर से जारी किए जा रहे ग्रीन कार्ड की वैधता नवंबर तक रहती है। यदि इस अवधि के बीच वाहन के दस्तावेज में कमी पाई जाती है। तो ग्रीन कार्ड अवैध माना जाएगा। लेकिन निर्धारित अवधि तक दस्तावेज की कमी पूरी की जाती है, तो ग्रीन कार्ड स्वयं ही अपडेट हो जाएगा।

ग्रीन कार्ड के साफ्टवेयर में बदलाव किया जा रहा है।

वाहन चालक घर बैठे ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आनलाइन बैंकिंग के बजाय क्यूआर कोड से ग्रीन कार्ड की फीस के भुगतान की सुविधा उपलब्ध की जाएगी। इसके साथ ही एसएमएस के जरिये ग्रीन कार्ड की सूचना दी जाएगी।

-संदीप सैनी, आरटीओ (प्रशासन)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
Translate »