यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आई कार, चालक ने भागकर बचाई जान
उत्तरकाशी। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, इन दिनों हाईवे पर आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है। ताजा मामला यमुनोत्री हाईवे का है। जहां सिलक्यारा के पास पहाड़ी से अचानक हुए भूस्खलन के कारण एक कार मलबे की चपेट में आ गई। गनीमत ये रही कि कार सवार ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
Leave a Comment
