लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म हो रहा है समाप्त
उत्तराखंड ने की कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन को बढ़ाने की हिमायत जबकि
बंगाल और हिमाचल प्रदेश लॉकडाउन बढ़ाने के हैं पक्ष में
देवभूमि मीडिया ब्यूरो
नई दिल्ली। देश में जारी लॉकडाउन का चौथा चरण 31 मई को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन को बढ़ाया जाय या नहीं इस बारे में केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्रियों से राय लेनी शुरू कर दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को इस मसले पर सभी मुख्यमंत्रियों से बातचीत करके उनकी राय जानी। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस बातचीत में गृहमंत्री शाह ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने को लेकर मुख्यमंत्रियों के विचारों से अवगत हुए। यही नहीं बातचीत के दौरान शाह ने मुख्यमंत्रियों से उन क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी ली जिन्हें राज्य एक जून से खोलना चाहते हैं।