देहरादून। सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम बैरागीवाला गांव में खेत में पानी छोड़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट कर दी। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विनोद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था। पिछले दो-तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को ले

