उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि फैमिली एक्ट, हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID
उत्तराखंड में ‘देवभूमि फैमिली एक्ट’ लागू कर दिया गया है, जिसके तहत हर परिवार को एक यूनिक फैमिली आईडी दी जाएगी। इस आईडी में परिवार के सदस्यों की महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होगी, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंच सकेगा।
सरकार का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाना है। खास बात यह है कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की परिवार की सबसे वरिष्ठ महिला को परिवार का मुखिया माना जाएगा, जिसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

