विजय थलापति रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक ऐसे फैसलों की चर्चा हो रही है, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस टीमों को सड़कों पर तैनात किया गया, ताकि महिलाएं रात के समय भी बेखौफ होकर आ-जा सकें। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के पोस्टरों को हटाने और पोस्टरबाजी पर सख्ती की बात भी सामने आई है।
वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा उस फैसले की हो रही है, जिसके तहत पहली कक्षा से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म में यात्रा करने पर बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देने की बात कही जा रही है। इसके अलावा मंदिरों की आय को केवल मंदिरों और हिंदू धार्मिक कार्यों पर खर्च करने की चर्चा भी सोशल मीडिया पर हो रही है। इन फैसलों को लेकर जहां कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग इसकी सराहना भी कर रहे हैं और अन्य राज्यों में भी ऐसी व्यवस्थाएं लागू करने की मांग की जा रही हैं।

