रुद्रप्रयाग। गुरुद्वारा परिसर को लेकर उत्पन्न विवाद का शांतिपूर्ण समाधान प्रशासन और निहंग सिख समुदाय के बीच हुई वार्ता के बाद हो गया। बातचीत के दौरान निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे शस्त्रधारी परंपरा का पालन करते हैं और अपने शस्त्र केवल रक्षा एवं धार्मिक पहचान के प्रतीक के रूप में धारण करते हैं, किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं। उन्होंने सभी भाइयों का सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि समुदाय हमेशा आपसी भाईचारे और शांति के साथ खड़ा रहेगा तथा जरूरत पड़ने पर समाज के साथ सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

