दून में 18 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक आयोजित होगा कोविड वैक्सीनेशन मेला
देहरादून। जनपद देहरादून को शत् प्रतिशत् कोविड टीकाकरण आच्छादित कराये जाने के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं स्मार्ट सिटी परियोजना लि0 के संयुक्त प्रयासों को लेकर एक अनुपम पहल जिलाधिकारी/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 डॉ आर राजेश कुमार द्वारा की जा रही है। त्यौहारी सीजन में जनपद देहरादून के ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड से सुरक्षित रखने के दृष्टिगत दूसरी डोज टीकाकरण मेला जनपद में आयोजित किया जा रहा है।
Leave a Comment
